मैनपुरी, मई 10 -- उप्र विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को जिले के लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। सभापति ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। पात्र व्यक्तियों के कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं और संचारी रोग नियंत्रण के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव के पुख्ता इंतजाम हों। सभापति ने समिति को मिनी सदन बताते हुए अधिकारियों को सचेत किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्य पूर्णतः प्रमाणिक और सत्य होने चाहिए, क्योंकि ये राजकीय अभिलेख का हिस्सा बनते हैं। बैठक में ग्राम नगला धाम में सीसी रोड व बारात घर निर्माण, विकास खंड किशनी के ग्राम कुतुबपुर में सड़क निर्माण और ग्राम भोरा व ढकपुरा में विद्युतीकरण पर चर्चा हुई। ...