70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत
कुशीनगर, जून 7 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीला के पास शनिवार को 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार की सुबह बसडीला गांव के कुछ लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे, जहां उन्होंने बुजुर्ग का कटे हुए शरीर को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका। खड्डा थाने के एसओ संदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- सकरी जंक्शन के पास रेल पटरी पर मिली अधेड़ की लाश शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.