धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद। 20 हजार रुपए से अधिक बिजली बकायेदारों के 70 कनेक्शन के काटे गए। सोमवार को अभियान चला। इस दौरान कई लोगों ने मौके पर बिल का भुगतान किया, जिससे विभाग के कोष में लाखों रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव ने कहा कि जिन लोगों का बकाया अधिक है, वे अपना बकाया भुगतान करें। अन्यथा घरों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...