सासाराम, जनवरी 7 -- डेहरी। डालमियानगर पुलिस ने बुधवार को 70 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि गंगौली गांव में बिक्री के लिए देसी शराब आने की सूचना पर नहर के समीप पुलिस बल को भेजा गया। तभी पुलिस को देखकर विक्रेता 40 लीटर देसी शराब छोड़कर भागने में सफल रहा। वहीं ईएसआई अस्पताल के सामने नहर पर देशी शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी शराब के साथ बबन भुईयां के पुत्र कलंदर भुईयां को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.