रांची, जुलाई 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी पुलिस ने कौशल्या कॉम्प्लेक्स में संचालित पीपी ज्वेलर्स से 65 लाख के जेवर व छह हजार नकदी चोरी का खुलासा किया। दुकान से 10 जून की रात हुई चोरी में पुलिस ने अंतर जिला चोर गिरोह के दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में शामिल पूर्वी सिंहभूम जिला के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर हाउस नंबर 172 में रहने वाला अमित सिंह और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह रोड नंबर दो निवासी रजनीश लाल शामिल हैं। इनके पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। बताया गया कि अपराधी अमित पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जिला बदर है। वह अभी रिश्तेदारों के घर छिपकर रह रहा था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मानगो-पुरुलिया रोड में संचालित मनसा ज्वेसर्ल से सवा 3 किलो चांदी जैसा धातु के जेवर ...