प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, ईश्वर शरण शुक्ल। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस वर्ष यह दिवस स्वास्थ्य को एक बुनियादी अधिकार के रूप में मनाया जाएगा। आज जहां स्वास्थ्य के अधिकार की बात की जा रही है वहीं शहर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या कम होने के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। यहां तक कि अस्पतालों में सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को दूसरे शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता है।जिले की लगभग 70 लाख की आबादी में यदि एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी अस्पताल व इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) से जुड़े डॉक्टरों की संख्या देखी जाए तो 3400 डॉक्टर प्रत्यक्ष रूप से इलाज कर...