नई दिल्ली, जुलाई 29 -- श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 133 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर लुढ़क गए हैं। श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स के शेयर 5 पर्सेंट लुढ़ककर 126.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 70 रुपये था। श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स के आईपीओ का टोटल साइज 19 करोड़ रुपये तक का था। 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPOश्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स लिमिटेड का आईपीओ टोटल 200.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 228.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेश...