हजारीबाग, जनवरी 4 -- केरेडारी।प्रतिनिधि प्रखंड में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार को केरेडारी बीडीओ विवेक कुमार,सीओ रामरतन वर्णवाल और स्थानीय मुखिया झरीलाल महतो ने चट्टीबरियातु पंचायत के बिरहोर टोला में 70 बिरहोर परिवारों बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ ने बिरहोर परिवार को ठंड में इस कंबल को ओढ़कर सोने के लिए कहा है ताकी ठंड से बिरहोर परिवार बीमार न हो । वहीं सीओ ने कहा कि प्रशासन की ओर से बिरहोर परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।यह मदद आगे भी किया जायेगा । लेकिन इसका दुरुप्रयोग नही होनी चाहिए। वहीं बिरहोर बच्चों को बीडीओ ने बिस्किट भी दिया ।इस मौके पर मुखिया झरीलाल महतो,पंसस प्रतिनिधि महेंद्र रजक आदि कई लोग उपस्थित थे। केरेडारी पी 1 बिरहोर परिवार के बीच कंबल वितरण करते हुए बीडीओ,सीओ और ...