बरेली, जून 4 -- भमोरा। पुलिस ने दो तस्करों को 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ देवचरा बल्लिया रोड पर चेकिंग कर रहे थे। नौगवां जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो युवकों की तलाशी ली। युवकों से दो मोबाइल और 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एक ने अपना नाम साहिल और दूसरे ने अनीकेत निवासी बल्लिया बताते हुए कहा कि वे राहगीरों को स्मैक बेंचते हैं और मुनाफे को आपस में आधा आधा बांट लेते हैं। तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...