नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- एक्टेस कल्पना अय्यर अपने जमाने में कई बड़ी और हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बाद कल्पान ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हाल ही में कल्पना तब चर्चा में आईं जब एक दोस्त की शादी में उनके मशहूर गाने "रंभा हो" पर डांस करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। कल्पना के इस वीडियो को लोगों का बहुत प्यार मिला और फैंस ने कमेंट्स में उनकी तारीफ़ों की झड़ी लगा दी। इसके बाद वह कई पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने खुलकर कहा कि वह फिर से काम करना चाहती हैं और फिल्ममेकर्स से अपने लिए रोल पर विचार करने को भी कहा। ऐसे में अब एक बार फिर से वो एक्टिंग की दुनिया में वापसी करना चाहती हैं। कल्पना 70 की उम्र में इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ...