मेरठ, दिसम्बर 10 -- जवान महिला से निकाह का ख्वाब सजाए 70 वषीय बुजुर्ग का सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब अपने ही साथियों ने शादी का झांसा देकर उसे 10 लाख का चूना लगा दिया। अब दबंग बुजुर्ग को धमकी दे रहे हैं। दहशत में आए बुजुर्ग ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भावनपुर क्षेत्र के मेदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय चेरमैन मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। चेरमैन ने बताया कि वह फूला कोल्ड स्टोरेज में काम करते है। बुजुर्ग के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले जुल्फिकार और रियाजुद्दीन व उनके रिश्तेदारों ने उसका निकाह जेल में बंद अपनी एक रिश्तेदार महिला से कराने का वादा किया था। महिला की जमानत कराने के नाम पर आरोपियों ने बुजुर्ग से 10 लाख की रकम ठग ली। बार-बार कहने के बावजूद जब आरोपियों ने बुजुर्ग का निकाह नहीं कराया तो उसने अ...