बोकारो, मई 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह पुलिस ने शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया के विभिन्न हिस्सों से चोरी किया हुआ 70 किलोग्राम अलमुनियम के साथ चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, बरामद अलमुनियम ऑल्टो संख्या जेएच10भी3892 पर लदा हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार कुर्मीडीह निवासी प्रकाश उपाध्याय, प्रिंस कुमार, सिन्टू कुमार व हजारीबाग निवासी रोहित कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करनेवाला चार शातिर चोर बड़ा गम्हरिया से गिरफ्तार, चोरी के लोहे बरामदगिरोह की गतिविधियाँ हेडक्वाटर डीएसपी पवन कुमार ने इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह व पूरी एसआईटी के साथ शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस सफलता की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रकाश अलमुनियम चोर गिरोह का सरगना है, जो आरोपी रोहित के स...