भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। जिले के दुर्गागंज से दानूपुर बाजार कठौता होते हुए गोपीगंज जाने वाली 24 किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। करीब 70 करोड़ की लागत से उक्त मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क मछलीशहर हाईवे से सीधे प्रयागराज-वाराणसी सिक्सलेन से जुड़ेगा। इसके कारण आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि उक्त मार्ग को करीब सात मीटर चौड़ी सड़क अब 10 मीटर की चौड़ी हो जाएगी। इससे आवागमन जहां सुगम होगा। वहीं ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। इससे अभोली और ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के करीब एक लाख से अधिक लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 25 सौ किलोमीटर सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.