प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 4 -- बिहार में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर के 70 असिस्टेंट प्रोफेसर कार्रवाई की जद में आ गये हैं। इन शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्रों में कई तरह की गड़बड़ियां पायी गई हैं। पिछले महीने विवि की तरफ से बनायी गई जांच कमेटी की पड़ताल में इन गड़बड़ियों का पता चला। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि अपनी जांच रिपोर्ट आयोग को भेजने जा रहे हैं। बीआरएबीयू में विवि सेवा आयोग के निर्देश पर वर्ष 2020 से 2025 तक नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान जांच टीम को कई दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है।आयोग से मांगा था मार्गदर्शन जांच के बाद विवि प्रशासन की तरफ से विवि सेवा आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया था। मार्गदर्शन में विवि प...