70 अयोग्य लाभुकों से राशि वसूली की रिपोर्ट मांगी
पलामू, सितम्बर 3 -- पाटन। प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के मामले में डीडीसीने पाटन बीडीओ को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 70 अयोग्य लाभुकों से योजना की राशि वसूलने और संबंधित कर्मियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामला खरौंधा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह के परिवाद से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विभिन्न पंचायतों में संबंधित मुखिया और पंचायत सेवकों ने अयोग्य लोगों को योग्य बताकर आवास योजना का लाभ दिलाया। शिकायत के बाद उपायुक्त ने जिला स्तरीय जांच टीम गठित कर अक्तूबर 2025 में लाभुकों की पात्रता की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में अनियमितता और अयोग्य लाभुकों के चयन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद तत्कालीन डीडीसी ने बीडीओ को राशि वसूली और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.