गोपालगंज, अप्रैल 7 -- कुचायकोट। प्रखंड क्षेत्र में निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दिलाने को लेकर अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 70 अभिभावकों ने अपने बच्चों के नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है।शिक्षा विभाग की पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है। बीआरसी से संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर आवेदन की स्थिति एवं आवश्यक कागजात जमा करने को लेकर सूचना भेजी जा रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिन अभिभावकों ने पोर्टल पर आवेदन किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज बीआरसी में जमा कर दें। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें, ताकि बच्चों को इस योजना ...