7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार
साहिबगंज, जून 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में इस धंधे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को हाथ लगी है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार की देर रात एसपी अमित कुमार सिंह को सूचना मिली कि उधवा ओवर ब्रिज के पास नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन करते हुए उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल उधवा ओवर ब्रिज के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा । उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.