रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से 7.68 करोड़ रुपये की लागत से पंजाबनगर-जौलपुर मार्ग बनाया जाएगा। मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बनने से न सिर्फ ग्रामीणों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी यह अहम साबित होगा। क्षेत्र की सबसे अहम पंजाबनगर जौलपुर मार्ग की हालत खस्ता थी। मार्ग संकरा होने के साथ ही साथ बदहाल था, जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती थीं। आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं, जिसमें ग्रामीण चोटिल हो जाते थे। ऐसे में क्षेत्र के लोग काफी समय से मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। जिसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर शासन क...