कानपुर, जून 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) बढ़ने से इस महीने बिजली का बिल 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा। केस्को के 7.63 लाख बिजली कनेक्शन धारकों का बिजली बिल 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा। गर्मी में बिजली की खपत अधिक होने से यूं भी बिजली बिल बढ़कर आता है, उसमें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी। कोयले और ईंधन की कीमतों में उतार चढ़ाव पर हर महीने ईंधन अधिभार बिल में जुड़ता है। यह फिक्स नहीं होता है, लिहाजा कम ज्यादा होता रहता है। इससे केस्को का राजस्व भी 25 से 30 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा। एक महीने में केस्को में ढाई सौ करोड़ रुपये औसत बिजली बिल राशि का भुगतान होता है। यह भी पढ़ें- जून के बिजली बिल में 10% अतिरिक्त वसूली पर रोक, नियामक आयोग ने UPPCL से मांगा जवाब यह भी पढ़ें- बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर अखिलेश का तंज; बोले- भाजप...