गया, जून 28 -- जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को बच्चों को जीवनरक्षक खुराक पिलाकर की गयी। गया शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित आंगनबाड़ी संख्या 40 पर इस ​अभियान का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजीव अंबष्ट, डीसीएम मनीष कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन सर्विलांस मेडिकल अफसर डॉ. कुणाल, यूनिसेफ से संजय कुमार, तेलबिगहा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलायी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.22 लाख से अधिक बच्चों कोअभियान की ज़िम्मेदारी बच्चों में वायरस से सुरक्षा के लिए जरूर...