अररिया, जुलाई 29 -- अररिया,निज संवाददाता अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अररिया आरएस थाना पुलिस ने तीन स्मैक के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रहिकपुर वार्ड संख्या 01 में छापेमारी कर स्मैक के अवैध धंधे में संलिप्त तीन युवक को 7.60 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रहिकपुर इलाके में बड़े पैमाने पर स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को धर दबोचा, हालांकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक रहिकपुर का रहनेवाला सूरज कुमार,राजा कुमार और पृथ्वीराज उर्फ टीटू है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7....