विकासनगर, अप्रैल 6 -- एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंनद सिंह अदालत ने आरोपी महिला को जमानत दे दी है। थाना सहसपुर पुलिस ने 25 मार्च 2026 को खुशहालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शबनम (34 वर्ष) पत्नी मुन्तजीर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 7.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि बरामदगी झूठी है और गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...