7.5 करोड़ की लागत से बना ईको पार्क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा
गिरडीह, मई 16 -- जमुआ, प्रतिनिधि। करोड़ों की लागत से विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रशासनिक दावों की पोल जमुआ में साफ खुलती नजर आ रही है। जमुआ प्रखंड अंतर्गत वन विभाग द्वारा निर्मित करीब 50 एकड़ में 7.5 करोड़ के लागत से ईको पार्क बनाया गया हैं। लेकिन, दिलचस्प बात तो यह है कि 7.5 करोड़ रूपया से बनाया गया ईको पार्क सिर्फ कागजों में दिखाया गया है, धरातल पर देखने पर लोग अचंभित रह जा रहे हैं कि आखिर 7.5 करोड़ जैसा यहां है क्या, लोगों का कहना है कि यह ईको पार्क भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन और सुकून के पल देने के उद्देश्य से 7.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बना ईको पार्क आज खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का सीधा आरोप है कि यह पार्क पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.