कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि पशुपालन विभाग द्वारा मवेशियों व पशुओं को मुंहपका, खुरपका रोग से बचाव को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा.प्रमोद कुमार मेहता ने बताया कि विशेष अभियान में 7.30 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया। इसमें गाय व भैंस जैसे मवेशी की संख्या सबसे अधिक है। 85100 बुस्टर डोज दिए जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीका लगाए जाने से मुंहपका, खुरपका सहित अन्य कई तरह की बीमारियों से भी पशुओं की सुरक्षा होती है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर पशुपालन विभाग की मोबाइल वैन द्वारा विभिन्न पंचायतों में जाकर पशु चिकित्सक व विभागीय कर्मी द्वारा टीकाकरण किया गया। पशुओं के टीकाकरण को लेकर विभाग को पर्याप्त मात्रा में टीका का वाईल उपलब्ध कराया गया था। बाढ़ प्रभावि...