घाटशिला, मार्च 13 -- बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि पाठागार आगामी 14 मार्च को अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' क्रिकेट प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की गई है। उत्सव की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाठागार प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। यह यात्रा पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए और अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक बिखेरते हुए पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते वीणापाणि स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे वीणापाणि स्टेडियम में 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...