नैनीताल, जनवरी 5 -- नैनीताल। तल्लीताल से बिड़ला मार्ग पर 7 से 25 जनवरी तक आवाजाही बंद रहेगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तुलाराम टम्टा ने बताया कि वेलकम होटल से भोटिया बैंड तक सड़क सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। जो 7 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान संबंधित मार्ग को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। ताकि कार्य को निर्धारित समय सीमा में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...