लखीसराय, जनवरी 4 -- सूर्यगढ़ा। आगामी 7 जनवरी से इस थाना औरं पिपरिया प्रखंड के पवैय गांव में मां सरस्वती क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। वरूण कुमार,आनंद कुमार आदि के अनुसार यह अंतर जिला प्रतियोगिता है। इसमें लखीसराय,मोकामा, बड़हिया, जमालपुर,धरहरा,मुंगेर आदि स्थानों की कबड्डी की टीमें भाग लेंगी। जोर -शोर से तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...