नई दिल्ली, मार्च 12 -- देश का 7-सीटर कार सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। इसमें महंगे मॉडल के साथ अब कई सस्ते मॉडल भी शामिल हैं। हाल ही में इसमें निसान ग्रेवाइट की भी एंट्री हो चुकी है, जो देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। इसकी कीमत सिर्फ 5.65 लाख से शुरू है। हालांकि, इस सेगमेंट में जिस कार का एकतरफा दबदबा देखने को मिलता है उसका नाम मारुति अर्टिगा है। दरअसल, FY2026 के 11 महीने के दौरान इसकी 1,81,783 यूनिट बिक चुकी हैं। जबकि, FY2025 में इसकी 1,74,170 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 4% की ग्रोथ मिली। यह भी पढ़ें- FY2026 में नंबर-1 बनने जा रही ये कार, माइलेज 33Km और कीमत Rs.6.25 लाख 14 लाख यूनिट का सफर तय कियामारुति अर्टिगा देश के MPV सेगमेंट की क्वीन है। ये कार सालों से सेगमेंट में नंबर-1 रही है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात ...