नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक अफोर्डेबल के साथ पावरफुल 7 सीटर कार की तलाश रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेनो (Renault) ने भारत में ट्राइबर का नया टर्बो-पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से कम (7.84 लाख रुपये) है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। खास बात है कि यह नया वर्जन सिर्फ ज्यादा पावर वाले इंजन के साथ नहीं आया है। रेनो ने इसके चेसिस, ब्रेकिंग, कूलिंग सिस्टम और स्ट्रक्चर में भी कई बदलाव किए हैं। ट्राइबर के साथ भारत में पहली बार रेनो ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (RGEP) को भी इंट्रोड्यूस किया गया है।100PS की पावर वाला टर्बो इंजन नई ट्राइबर में 1.0-लीटर TCe 100 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 100 पीएस की पावर और 180Nm का टॉर्क जेनरे...