नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- गोविंदा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कॉमेडी, शानदार डांस और अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। 90 के दशक में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। फिल्मों के अलावा गोविंदा राजनीति में भी सक्रिय रहे और कुछ समय तक फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है।गोविंदा की कुल संपत्ति कितनी है? 'गुडरिटर्न्स' समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की कुल संपत्ति करीब 170 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, विज्ञापनों और प्रॉपर्टी से आता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये तक की फीस ले चुके हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। यह भी पढ़ें- गोव...