बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- 7 साल से आवास के लिये लगा रहे चक्कर बुजुर्ग चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की सियानी पंचायत के करण्डे गांव के वृद्ध बालेशवर साव पिछले सात साल से आवास योजना का लाभ लेने के लिये जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नजराना नही देने के कारण उन्हें आवास योजना से वंचित रखा गया है। जबकि, साल 2018 में ही आवास योजना सूची में क्रम संख्या 56 में उनका नाम था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में बताया गया था कि पिता के नाम में गड़बड़ी है। दूसरे लॉट में योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया गया था। विडंबना यह कि अबतक योजना का लाभ नहीं दिया गया है। बीडीओ विपिन कुमार ने बताया कि किस कारण से उन्हें लाभ नहीं मिला है। इसकी जांच करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...