प्रमुख संवाददाता, मार्च 18 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात साल तक एक छात्रा का यौन शोषण करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया गय। दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना के कोल्हुआ पैगंबरपुर के इमली चौक स्थित कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया। शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण किया। इसके बाद शिक्षक ने दूसरी जगह शादी रचा ली। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे अपने घर बुलाया और बातों में उलझाकर तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां विवाद होने छात्रा को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। फिलहाल ब्रह्मपुरा स्थित एक अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस में राजेश राम और अल्लावरु का विरोध तेज,इस्तीफा मांगा;दिल्ली जाए...