नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Vivo ने अब भारत में Vivo S2 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने आने वाले S सीरीज के स्मार्टफोन की अब तक की सबसे अच्छी झलक भी दिखाई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपकमिंग फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। ऑफिशियल टीजर में फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। माना जा रहा है कि Vivo S2 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। उम्मीद है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 चिपसेट पर चलेगा। इसमें 7,050mAh की बैटरी हो सकती है। कई लीक्स में फोन की कीमत का भी हिंट दिया है। बता दें कि Vivo S2 के लॉन्च के साथ भारत में Vivo की S-सीरीज की करीब 7 साल बाद वापसी हो रही है। कंपनी ने 2019 में Vivo S1 लॉन्च किया था। चलिए एक नजर डालते हैं अपकमिंग फोन में हमें क्या-क्या खास मिलने वाला है...अगले हफ्ते ...