नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Vivo S2 India Launch Tomorrow: नया फोन खरीदने का प्लान है तो खबर आपके काम की है। वीवो का नया फोन Vivo S2 कल दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट पहले से ही फ्लिपकार्ट पर लाइव है, जहां कंपनी इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन को पहले ही टीज कर चुकी है। कहा जा रहा है कि यह फोन बड़े कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से साथ आएगा और इसमें मीडियाटेक चिपसेट और ढेर सारे AI-पावर्ड फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि Vivo S2 के लॉन्च के साथ भारत में Vivo की S-सीरीज की करीब 7 साल बाद वापसी हो रही है। कंपनी ने 2019 में Vivo S1 लॉन्च किया था। चलिए डिटेल में बताते हैं अपकमिंग Vivo S2 में क्या-क्या खास मिलने वाला है।भारत में Vivo S2 की कीमत और उपलब्धता हालांकि वीवो ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में आधिकारिक तौ...