7 साल की बच्ची से रेप के बाद कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
रांची, अगस्त 13 -- झारखंड के रांची में 6 साल पहले एक खौफनाक घटना सामने आई थी। अब सात साल की बच्ची से रेप और हत्या के छह साल पुराने मामले में दोषी करार नेसार अंसारी को पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने 10 अगस्त को अभियुक्त को दोषी करार दिया था। अभियुक्त घटना के बाद से लगातार न्यायिक हिरासत में है। मामला वर्ष 2020 के रातू थाना से संबंधित है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था। अभियोजन के अनुसार, अभियुक्त नेसार अंसारी ने सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसने मासूम के शव को एक बोरे में बंद कर दिया और पास के एक खेत में फेंक दिया। खेत में बोरे से शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.