उरई, मार्च 15 -- कोंच। संवाददाता कोंच भगत सिंह नगर में सात साल की अयाना और शुमायला ने रमजान में पहला रोजा रखा है। दोनों चचेरी बहने अल्लाह की इबादत में मशगूल है और देश में अमन-चैन की दुआ कर रही है। दोनों के पिताओं ने उन्हें पेन, पेंसिल और किताबें गिफ्ट की हैं।रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. मुस्लिम समाज के लिए रमजान के रोजे का विशेष महत्व है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं। कोंच में रमजान के महीने में मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बुजुर्गों और युवाओं के लिए नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भी रोजा रखा है। नगर भगत सिंह नगर में रहने वाली सात साल की अयाना और शुमायला ने भी रोजा रखा है।इंसेटनन्ही अयाना और शुमायला अल्लाह की इब...