मुंबई, जून 16 -- उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) जल्द ही एक बार फिर बड़े विभाजन का सामना कर सकती है। खबरें हैं कि संसद के मॉनसून सत्र से पहले ही दल के सांसद बगावत कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। पार्टी के असंतुष्ट सांसदों की संख्या 7 बताई जा रही है। ये घटनाक्रम तृणमूल कांग्रेस में जारी टूट के बीच हो रहे हैं। शिवसेना के MLC कृपाल तुमाने ने बड़ी टूट के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसे एक 'ऑपरेशन' करार दिया है। साथ ही कहा है कि इसे लेकर काफी दिनों से बैठकों का दौर चल रहा है था। उन्होंने जानकारी दी है कि अब चर्चाओं का दौर कुछ ही समय में पूरा होने वाला है। उनका दावा है कि 7 सांसदों ने पाला बदलने का मन बना लिया है।कब होगी टूट तुमाने ने कहा, 'ऐसा है कि ऑपरेशन टाइगर के मामले में जो 7 सांसदों के साथ हमारी चर्चा अंत...