देवघर, मार्च 11 -- देवघर,प्रतिनिधि जिला मुख्यालय देवघर के भाजपा कार्यालय में बुधवा को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का प्रमंडलीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी बालमुकुंद सहाय, पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा नेता केके गुप्ता, पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, रणधीर सिंह, नारायण दास सहित अमित मंडल, अभयकांत प्रसाद, प्रियंका रंजन, राहुल अवस्थी, बबलू भगत मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान सर्वप्रथम मंचासीन सभी अतिथियों को भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके र प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण 20 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में चलेगा। कहा कि यह प्रशिक्षण सात विषयों पर होगा...