चक्रधरपुर, दिसम्बर 3 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर महात्मा गांधी हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को कल्याण विभाग द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड के 7 विद्यालयों के कुल 66 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल का वितरण उन्न्ती का पहिया योजना के तहत किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो तथा शिक्षा विभाग के अनिल प्रजापति ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव 5, मध्य विद्यालय मेरमेरा 9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नलिता 13, आदर्श मध्य विद्यालय चक्रधरपुर 7, मध्य विद्यालय टोकलो 24, मध्य विद्यालय जामिद 2 तथा मध्य विद्यालय आसनतलिया के 6 छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.