मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी, हिसं.। राज्य सरकार के द्वारा मंगलवार को पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत व्यवसाय के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा से जीविका दीदियों में खुशी है। जीविका दीदियों को व्यवसाय के लिए राज्य सरकार के द्वारा पूर्व में 10-10 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। इसके तहत जिले में 7 लाख 29 हजार 377 जीविका दीदियों को 729 करोड़ 37 लाख का भुगतान किया गया है। अब जीविका समूह से जुड़ीं जीविका दीदियों को 10 हजार रुपए के अतिरिक्त 2-2 लाख रुपए व्यवसाय के लिए बजट में प्रावधान किए जाने से 7 लाख से अधिक जीविका दीदियों को लाभ मिलेगा। व्यवसाय के लिए अतिरिक्त राशि मिलने से वे रोजगार से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी। डीपीएम गणेश पासवान ने बताया कि जीविका दीदियां पहले से ही रोजगार से जुड़कर कमाई कर रही हैं। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.