7 लाख में डील फाइनल... कुर्सी बांध लो; भाजयुमो अध्यक्ष पद की डील का चैट वायरल
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के कानपुर में एक दिन पहले भाजपा क्षेत्रीय कमेटी में आईटी सेल के पदाधिकारियों की जारी सूची को लेकर मची उठापटक अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई कि अब भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) उत्तर जिलाध्यक्ष को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। पद के लिए लेनदेन की बात का चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा गया है कि सात लाख में डील फाइनल हो गई है। बस लिस्ट की तैयारी करो। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है। वायरल चैट के मुताबिक युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए मोल-भाव चल रहा है। मैसेज में स्पष्ट तौर पर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें लिखा है वह बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं। इस पद के लिए 10 से 15 लाख रुपये लग जाएंगे। एक और मैसेज आता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.