नई दिल्ली।, अप्रैल 1 -- IMD Mausam Samachar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए आगामी दिनों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 2 अप्रैल से सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी का कहना है 3 और 4 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की विशेष चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मैदानी राज्यों ...