गोरखपुर, अप्रैल 9 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया पहाड़ी लाइन में गुरुवार शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। जानकारी के अनुसार, रोशनी (20) पत्नी करण निषाद का शव शाम करीब 6 बजे कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों की चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करण निषाद की शादी करीब सात माह पहले कैंपियरगंज निवासी रोशनी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही घरेलू कलह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। घटना की सूचना मायके पक्ष को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.