पूर्णिया, मार्च 6 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा स्थित कबीर पारख आश्रम (झरनापुल) में आगामी 7 मार्च से तीन दिवसीय 6 वां सद्गुरु कबीर सत्संग महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक जीवंत बनाने के लिए भक्त समाज और संत समाज द्वारा इसकी तैयारियां ज़ोर-शोर से की जा रही हैं। यह महोत्सव 7, 8 और 9 मार्च (शनिवार, रविवार और सोमवार) को आयोजित होगा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रबुद्ध संतों द्वारा कबीर साहेब की वाणी और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा। महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में आध्यात्मिक ज्ञान की धारा प्रवाहित करने के लिए ​संत श्री जगन्नाथ साहेब जी (कबीर पारख आश्रम कसबा), संत श्री विवेक साहेब जी (कबीर आश्रम सूरत गुजरात), संत श्री रामेश्वर साहेब जी (कबीर आश्रम प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), ​साध्वी साक्...