नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- रमेश त्रिपाठी जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के एसीपी पर लगे आरोपों की आड़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बेहद आपत्तिजनक और फर्जी पोस्टर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार 24 साल का नसीम के प्रोफाइल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सोमवार को अदालत में पेशी के बाद पुलिस कस्टडी (रिमांड) में आए नसीम से अब साइबर सेल के एक्सपर्ट्स बंद कमरे में पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि महज 10वीं फेल एक युवक ने इतने शातिर तरीके से एआई टूल्स का इस्तेमाल कैसे किया और इसके पीछे असल मकसद क्या था।7 महीने में खड़ा किया 24 हजार फॉलोअर्स का 'सनसनी नेटवर्क' पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नसीम ने इसी साल अप्रैल में इंस्टाग्राम पर एक नया चैनल शुरू किया था। सोशल मीडिया पर खुद को 'स्वतंत्र पत्रकार' के तौर प...