लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ एक बार फिर से देश के शीर्ष कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों के अलावा निर्यातकों, एफपीओ और एग्री स्टार्टअप के जमावड़ा का गवाह बनेगा। केन्द्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से आगामी सात मई को लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थित केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में फ्रूट होराइजन-2026 का आयोजन करने जा रही है। जिसमें खेती-किसानी व कृषि उत्पादों के वैल्यू एडीशन से जुड़ी देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 'भारतीय फल मूल्य श्रृंखला का वैश्वीकरण' विषय पर आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यशाला में खेत में ही फसल उत्पादों को अन्तराष्ट्रीय निर्यात मानकों एवं बाजार की जरूरतों के अनुरूप बनाने के तरीकों पर मंथन होगा। साथ ही किसानों, एफपीओ व निर्यातकों के बीच सीधा संवाद भी कराया जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ...