शामली, मई 5 -- शामली। महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जनपद में 7 मई को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई नवीन कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत करेंगी। इस दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई कर मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं आयोग की सदस्य के समक्ष रखें, जिससे उनका शीघ्र निस्तारण कराया जा सके। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं का होगा निदान: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...