रांची, फरवरी 11 -- रांची। रांची के डिबडीह गिरजाटोली से गायब बच्ची नेहा टोप्पो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस बच्ची को एक अनाथालय से बरामद किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच पता चला कि बच्ची नेहा अनाथालय में है, जिसके बाद पुलिस की टीम मंगलवार को अनाथालय पहुंची और बच्ची को बरामद किया। बता दें कि बच्ची सात फरवरी से गायब थी। इस मामले में परिजनों ने डोरंडा थाना में नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का पता बताने वाले को 21 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...