रांची, अप्रैल 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। रांची जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। परिणाम में इसबार 7.429 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रांची जिले का सफलता प्रतिशत 94.75 है। साल 2025 में जिले का परिणाम 87.323 फीसदी रहा था। इस शानदार उपलब्धि के साथ रांची जिला पूरे राज्य में छह स्थान की छलांग लगाते हुए 15वें स्थान पर पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष 21वें स्थान पर रहा था। इस वर्ष संत अलोइस हाई स्कूल के छात्र सन्नी कुमार वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर के साथ राज्य के टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- मैट्रिक परीक्षा 2026 में पलामू जिले का रिजल्ट बेहतर, छात्राओं ने फिर मारी बाजी सन्नी को 99.60 (498 अंक) मिले हैं और वे चार स्टेट टॉ...