समस्तीपुर, जून 15 -- दलसिंहसराय। शहर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला में रविवार को विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं कला संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के तत्वावधान में समर कैंप शुरू हुआ। सात दिवसीय आर्ट कैंप का उद्घाटन जिला कला संस्कृति विभाग की पदाधिकारी जूही कुमारी, संत स्टीफेंस स्कूल के निदेशक जगदीश सिंह, खाद्यान व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, विनोद समीर, मगन लाल साह, मुखिया चंद्रमनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

आर्ट कैंप का उद्देश्य वक्ता ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। अध्यक्ष उत...